Thursday, 15 August 2013

India Independence Day

HAPPY INDEPENDENCE DAY !!! 

बहुत रो लिये औरों की ख़ातिर
अब ख़ुद के लिए ज़रा हँस भी ले
नाच चुके औरों की धुन पर
अब ख़ुद के गीत तू गा भी ले !

बहुत दब चुके इस दुनिया की
झूठी रस्मो-रिवाज़ तले
अब सच्चाई की खुली हवा में
चल थोड़ा सा साँस भी ले !

अपने दिल की गहराई में
अब तो ख़ुद को ढूँढ ही ले
सच्चे अरमानों का तिरंगा
आज तू बस लहरा ही ले !

   VANDE MATARAM   


No comments:

Post a Comment